देहरादून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्तव्य।

देहरादून/उत्तराखण्ड: 11 Feb.–2024: खबर…. राजधानी से रविवार को देहरादून स्थित थाना सहसपुर
चौकी सभावाला क्षेत्रांतर्गत गश्त कर रही पुलिस टीम   09-02-24 को एक महिला जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी तथा ठीक से कुछ भी नहीं बता पा रही थी, घूमते हुए मिली।

वही महिला को सुुरक्षा की दृष्टि से चैकी पर लाकर महिला पुलिसकर्मी द्वारा उनसे प्रेम पूर्वक बात की तो पता चला कि महिला काफी समय से भूखी प्यासी घूम रही थी। महिला को पुलिस कर्मियों द्वारा भोजन कराया गया तथा महिला कर्मी द्वारा पुन: महिला को विश्वास में लेते हुए उनसे प्रेम पूर्वक पूछा गया तो उनके द्वारा अपना ग्राम सापला श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल बताया गया।

जहां के ग्राम प्रधान के मोबाइल नम्बर की जानकारी कर उनसे वार्ता कर उन्हें महिला की फोटो दिखाई गयी तो ग्राम प्रधान द्वारा उस महिला को अपने ही गांव की होना बताया गया, परिजनों के विषय में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला के घर पर उनकी वृद्ध माताजी ही रहती हैं, उनके अतिरिक्त महिला को कोई और परिवारजन नहीं है। महिला की वृद्ध माताजी से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ है!

तथा वो स्वंय भी अत्यधिक वृद्ध होने के कारण देहरादून अपनी पुत्री को लेने आने के लिये समर्थ नही है। जिस पर थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा उक्त महिला को स्वंय अपने व्यय पर उनके ग्राम सापला, श्रीनगर पौडी गढवाल तक ले जाकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
देहरादून पुलिस द्वारा इस प्रकार एक अन्जान महिला की सहायता हेतु श्रीनगर तक पहुंचाने हेतु किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए दून पुलिस की धन्यवाद दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.