फिर से भौ0 चिकित्सा संघ ने अध्‍यक्ष डॉ0 आलोक पर विश्वास जताया एवं महासचिव रस्तोगी बने !

देहरादून/उत्तराखण्ड: 04 Feb.–2024:  रविवार को देहरादून स्थित आज उत्तराखंड प्रांतीय भौतिक चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन धर्मपुर स्थित एक होटल में आयोजित अधिवेशन नई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। वही इस प्रांतीय भौतिक चिकित्सा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन में उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ0 विनीत शाह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

वही इसी के साथ इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अशोक राज उनियाल प्रांतीय महामंत्री उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षा संघ एवं श्रीमती उर्मिला द्विवेदी जनपदीय महामंत्री शामिल हुए। वही इस दौरान अधिवेशन में उत्तराखंड प्रांतीय भौतिक चिकित्सा सेवा संघ में  आम सहमति के आधार पर अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित नई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी को लेकर चुनाव हुआ। वही इस चुनाव में अध्‍यक्ष/  महामंत्री का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

वही इस संघ के चुनाव में देहरादून जिला कोरोनेशन अस्पताल में कार्यरत (फिजियोथेरेपिस्ट) डॉ0 आलोक त्यागीको भौतिक संघ का सर्व सवम्मति प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं इसी के साथ महासचिव डॉ0 मुनीश रस्तोगी को प्रदेश महामंत्री चुना गया। साथ ही संरक्षक डॉक्टर एस के त्यागी को पद भार दिया। वही, अल्मोड़ा चिकित्सालय मेें फिजियोथेरेपिस्ट डॉ0 रमेश शाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष डॉ0 उदयन कुमार एवं कोषाध्यक्ष डॉ0 अश्विनी  लसियाल एवं संगठन मंत्री विकास धस्माना, आशीष सवाई प्रदेश प्रवक्ता ,  वसुधा वर्मा घोषित हुए।

इसी के साथ कार्यकारिणी सदस्य में निर्वाचित हुए जिसमेडॉक्टरआशीष सवाई ,शिवांग शर्मा ,अरुण बर्थवाल,वर्षा आर्या ,शिल्पा पाठक ,पूर्णिमा वर्मा आदि सदस्य कार्यकारिणी घोषित हुए।

वही इस अधिवेशन के अवसर पर मुख्य अतिथि डीजे हेल्थ डॉ0 विनीत शाह द्वारा सभी निविरोध चुने गए अध्यक्ष एवं महामंत्री साहित नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो, कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचित होने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भौतिक चिकित्सा पद्धति में मेहनत व लगन से कार्य करेंगे तो प्रदेश के हर जार मानस को राहत एवं बड़ा लाभ होगा। साथ ही डीजी हेल्थ ने घोषणा की गई कि प्रदेश के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही फिजियोथैरेपिस्ट पदों का सृजन शासन स्तर पर किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

वही इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ0 आलोक त्यागी एवं महामंत्री डॉ0 मुनीश रस्तोगी द्वारा महानिदेशक का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केदों पर भौतिक चिकित्सकों फिजियोथैरेपिस्ट के पदों का जल्द सृजन व केंद्र की भांति वेतनमान का उच्चारण कराया जाएगा।

साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 आलोक त्यागी ने कहा कि निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यो को बधाई के साथ उनके हर समस्या को हल करने एवं शासन स्तर तक बात रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिलों में नियुक्त फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर की समस्यो का समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सकों के हितों के लिए संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.