महारुद्राभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब।

*टपकेश्वर में  आधी रात से महादेव के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़*।

उत्तराखंड: 8 मार्च 2024, शुक्रवार को देशभर में  शिवरात्रि का पावन पर्व आज है ।देश के सभी प्रदेशों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।  माघ मास की कृष्‍ण चर्तुदशी में महा शिवरात्रि का पर्व आता है।

कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई है। वहीं जिसमें राजधानी में महाशिवरात्रि को लेकर देहरादून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। शहर के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को खूब सजाया गया है।

शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जा राह है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने मंदिरों में उमड़ रहे हैं।मंदिर में सुबह से ही भक्‍तों का तांता लगा हुआ है। सड़कों तक लोगों की लाइन लगी हुई है।इसके साथ ही पुलिस और मंदिर के सेवादार तैनात है। आज तड़के सुबह से ही लाइन में लगे महादेव के भक्त हर हर महादेव और बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।महाशिवरात्रि पर्व पर आधी रात से ही भगवान टपकेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए थे। अत्यधिक भीड़ होने के कारण सुरक्षाकर्मी लोगों को समझते बुझाते रहे।

देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत ने बताया कि चार पहर की आरती, 8 मार्च- प्रथम पहर, शाम 6:23 बजे से 9:24 बजे तक , द्धितीय पहर, रात 9:25 बजे से 12:30 बजे तक। तृतीय पहर, रात 12:31 बजे से सुबह 3:32 बजे तक, 9 मार्च- चतुर्थ पहर सुबह 3:35 बजे से 6:33 बजे तक भक्त महाशिवरात्रि के दिन व्रत, पूजन या धार्मिक आयोजन करते हैं तो इससे बाकी दिनों की अपेक्षा अत्यधिक पुण्य मिलता है। आज के दिन किए गए किसी भी पुण्य कार्य का फल वर्ष भर मिलता है।    

साथी उन्होंने बताया किटपकेश्वर मंदिर में 80 पुलिसकर्मी तैैनात रहेंगे। यहां टपकेश्वर मंदिर के करीब 400 सेवादार महाशिवरात्रि की व्यवस्था देखेंगे। इसके साथ ही 32 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

देश व प्रदेश में आज महाशिवरात्रि के मौके पर विभिन्न मंदिरों में शिव बारात और भंडारे का आयोजन किया गया है। वहीं देहरादून के सबसे प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का भव्य श्रृंगार, पूजा आरती और भजन संध्या का अयोजन किया गया है।मान्‍यता है कि इस दिन भगवान शंकर और मां पार्वती का विवाह संपन्‍न हुआ था। इस दिन शिवभक्‍त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की अराधना करते हैं। वहीं भगवान शिव को हल्‍दी का उबटन लगाया गया।पूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है. मंदिर के बाहर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी चार लाइन लगी है।सभी लोग अपने इष्टदेवता भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं और जय भोलेनाथ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

भक्तों का शिव मंदिरों में जमघट का सिलसिला बना हुआ है. शिव भक्त दूध, जल, बेलपत्र, चंदन, धतूरा और भांग का प्रसाद अपने भोले बाबा को अर्पण कर रहे है।हर-हर महादेव, बम-बम के जयकारों से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान है।

 

सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर खास व्यवस्था की गई है। मंदिरों के आसपास विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

इस मौके पर उत्तराखंड देवभूमि के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

महाशिवरात्रि का मेला उल्लास के साथ एकता, आस्था, रोजगार की सौगात लेकर आता है। मेला परिसर में पांच हजार से अधिक दुकानें सजी हैं। जबकि सड़कों के किनारे भी मेला लगा है। टपकेश्वर के मुख्य गेट से मंदिर के द्वार तक दोहरी बेरिकेडिंग कराई गई है। मंदिर के रात सवा 12 बजे ही‌ कपाट खोल दिए गए।

देहरादून टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की सुबह 4:00 से श्रद्धालुओं का तांता नहीं टूट रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.