मौके पर सभी 352 युवाओं के परिजनों से की गई उनकी काउंसलिंग! by SSP

Spread the love
उत्तराखण्डः 02 DEC. 2024, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित अजय सिंह SSP देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक: 02-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 204 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 08, यातायात नियमो का उल्लंघन 129 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 07 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 04 कुल 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी 352  युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.