कांग्रेस ने महंगाई-बेरोजगारी से नाता तोड़ो हाथ से हाथ जोड़ो दिया संदेश !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड:19-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को  बाज़पुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अन्तर्गत आज यात्रा संयोजक  अजय कुमार लल्लू  के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राहुल गांधी जी का सन्देश जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।देश में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जी का संदेश घर-घर पहुंचा रहे हैं। महंगाई-बेरोजगारी से नाता तोड़ो हाथ से हाथ जोड़ो।

वही इस दौरान  बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य़ के नेतृत्व में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ने नफरत छोडो हाथ से हाथ जोड़ो का संदेश दिया। इस मौके पर यात्रा के प्रदेश संयोजक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश को धर्म और मजहब के नाम बांटा जा रहा है।

वही इसी के साथ उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि इस यात्रा में हजारों लोगों ने शिरकत की। यात्रा के समापन पर प्रदेश संयोजक लल्लू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में अत्याचारी और अन्यायी सरकार बन चुकी है। रेल, हवाई सहित अन्य सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। भाजपा शासन में मजदूर, किसान, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। सरकार एक प्रतिशत वाले लोगों को लाभ दे रही है। अपने को डबल इंजन का सीएम कहने वाले पुष्कर सिंग धामी के राज्य से छह साल में दो लाख लोग पलायन कर चुके है।

वही इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के स्तंभ हैं। कांग्रेस को स्थापित करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। आर्य ने कहा कि सांप्रदायिकता के साथ भाजपा देश को कमजोर करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस सबकों साथ लेकर चल रही है। प्रदेश के एक मंत्री राजीव गांधी की हत्या को एक हादसा बता रहे है। देश में बदलाव जरूरी है।

वही 2024 में लोकसभा की पांचों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहरायेगा। जबकि 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के भारत जोडो यात्रा के संदेश और कांग्रेस की नीतियों और भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार, बेरोगारी, महंगाई के बारे में आम लोगों को बताने का आहवान किया।

इस अवसर पर संचालन नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य और डीके जोशी ने किया। इससे पहले सिंचाई विभाग अतिथि गृह से नफरत छोडो हाथ से हाथ जोडो यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामभवन धर्मशाला पहुंचकर संपन हुई। वहां किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, डा नरेंद्र खत्री. महेश शर्मा, ब्लाक प्रमुख पति राजकुमार, जीत सिंह, सत्यवान गर्ग, कदीर, अमीर अहमद, महीपाल यादव. शेर सिंह, नाजमा शेख, हामिद, मोहम्मद रफी, बब्बू सैफी आदि थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.