सीएम के सुरक्षा कमांडो की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप !

देहरादून/उत्तराखण्ड: 01 JUNE.. 2023, खबर… राजधानी से बृहस्पतिवार को  सूत्रो के हवाले से मिली ताजा जानकारी के अनुसार सूत्रो के हवाले से मिली ताजा जानकारी के अनुसार देहरादून स्थित सीएम आवास  पर सुरक्षा  कमांडो की  बैरिक में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने मारी खुद को गोली।

वही इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में प्रमोद रावत कमांडो तैनात था,   अपने बैरिक में मारी खुद को गोली। वही  उनके गले में गोली लगी थी। नीचे फर्श पर उनकी सरकारी एके-47 पड़ी थी। मौके पर साथी ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी आ गए। थोड़ी देर बाद कैंट थाना देहरादून पुलिस और आला अधिकारी भी पहुंच गए। चर्चा थी कि प्रमोद काफी दिनों से अपने पौड़ी स्थित घर में भागवत में शामिल होने के लिए छुट्टी मांग रहे थे।

वही मुख्यमंत्री  के कमांडो प्रमोद कुमार मूल रूप से पौड़ी के कफोलस्यू पट्टी के अगरोड़ा गांव के रहने वाले थे। वह 2007 में पीएसी में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में उनका चयन मुख्यमंत्री सुरक्षा में कमांडो के तौर पर हुआ था। प्रमोद अपनी पत्नी के साथ विजय पार्क में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह ही ड्यूटी से लौटे थे। इसके बाद फिर उन्हें मुख्यमंत्री  धामी  की सुरक्षा में कुमाऊं जाना था। वह तैयार होकर अपनी बैरक में आ गए। दो बजे अन्य साथियों के साथ ड्यूटी के लिए निकलना था।

उत्तराखण्ड पुलिस के अनुसार, प्रमोद के साथी उन्हें फोन कर रहे थे। लेकिन, जवाब नहीं आ रहा था। इसके बाद एक साथी ने बैरक में जाकर देखा तो वह बेड पर पड़े थे।  सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आई है उसमें बताया जा रहा है कि उनके घर में भागवत कथा थी इसको लेकर वह लगातार छुट्टी मांग रहे थे और छुट्टी ना मिलने की वजह से वह काफी परेशान भी चल रहे थे।

सूत्रो की माने तो  वही इस सरकारी एके-47 राइफल की गोली कमांडो के गले में लगी और गर्दन छेदती हुई दीवार में घुस गई। बताया जा रहा है कि कमांडो ने आत्महत्या की है। मगर, पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना मान रही है। उसके साथियों से पूछताछ और मोबाइल की जांच कर रही है। राइफल को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। आला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर।  वही बताया जा रहा है कि उक्त कमांडो पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.