UCC

सीएम धामी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

Spread the love
  उत्तराखंड: 08 Jan.2026,गुरुवार को देहरादून / राजधानी स्थित  मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस दौरान सीएम धामी  ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.