
उत्तराखंड: 28 अप्रैल 2025 सोमवार को देहरादून स्थित जनपद में सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिकों का यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह एवं अन्य सेवाओं के पंजीकरण प्रक्रिया की प्रगति लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समस्त विभागीय नोडल अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों के विवाह एवं अन्य सेवाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि देहरादून जनपद में 87 प्रतिशत सरकारी कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है।