कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में भर्ती जगतगुरु का हाल चाल जाना!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 03 Feb.–2024: खबर…. राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित  एक निजी अस्पताल में  जगतगुरु रामभद्राचार्य जी उपचार के लिए भर्ती  शनिवार को अस्पताल पहुंचे उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने   जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशिर्वाद भी प्राप्त किया।

वही इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोवर हैं, उन्होंने कहा कि कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। वही इस दौरान मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.