कैबिनेट मंत्री ने विकास योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए अहम निर्देश..!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 14 Dec.–2023: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित मसूरी विधानसभा के अंतर्गत उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में बैठक की। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, ईई जितेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।

साथ ही उन्होनें  मसूरी विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

वही इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही इसी के साथ  मंत्री ने बार्लोगंज, चामासारी, क्यारा-धनोल्टी, गढ़ बुरांसखंडा, मोटीधार -मरसना, तिमलीमान सिंह का सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को वन स्वीकृति तथा शासन से संबंधित विसंगतियाओं को शीघ्र समाधान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाए। मंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ किए जाए।

 साथ ही मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मसूरी विधान सभा क्षेत्र के लम्बित सभी सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण किए जाए। अधिकारियों द्वारा बताया गया गया कामाख्या माता मंदिर में पुल निर्माण हेतु डीपीआर तैयार हो गई है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.