
उत्तराखंड: 25 JULY 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित “ऑपरेशन प्रहार” कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में जानकारी के मुताबिक 24-07-2026 को वादी श्री शैलेन्द्र सिंह त्यागी पुत्र स्व0 श्री हरिराम सिंह त्यागी निवासी- 27-46/1 इन्दर रोड, डालनवाला द्वारा कोतवाली डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि वे अपने निजी काम से घर से बाहर गये हुए थे, दिनांक 23-07-26 को जब वे अपने घर वापस आये तो उन्होने देखा कि उनके घर की अलमारी का सेफ टूटा हुआ था तथा सेफ से उनकी लाईसेंसी रिवाल्वर तथा कारतूस व सैफ में रखी हुई नगदी गायब थी, जिन्हें किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 116/2026 पंजीकृत किया गया।