देहरादून/उत्तराखण्ड: 17 MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी के गैरसैंण भराड़ीसैंण में चल रहे पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र 2023.2024, गुरूवार 16 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था। वही इसके बाद आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। वही इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।
वही इस मौके पर सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वही इस दौरान सीएम ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल,भूपाल राम टम्टा, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य उत्तराखण्ड सरकार डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेन्द्र डोभाल, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा , अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।