
उत्तराखंड: 06 Nov..2025, ब्रहस्पतिवार को देहरादून / राजधानी स्थित निरंजनपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, के सौंदर्यकृत भवन का उद्घाटन विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर ने किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने मा0 विधायक को पंचायत भवन में संचालित चिकित्सालय भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर विधायक ने पूर्ण आश्वासन दिया गया।