(AISNA) ने न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों में संशोधन की मांग, DG सूचना को सौंपा ज्ञापन

न्यूज पोर्टलों एवं वेबसाइटों की विज्ञापन दरों में यथोचित वृद्धि किए जाने की मांग को लेकर DG के समक्ष गंभीरता से मामला उठाया

Spread the love

उत्तराखंड: 01 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड देहरादून स्थित (सूचना भवन)  सूचना महानिदेशालय में आज ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन  (आईसना) उत्तराखण्ड इकाई  का एक  प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह के नेतृत्व में सूचना महानिदेश बंशीधर तिवारी से भेंट कर डिजिटल मीडिया एवं न्यूज पोर्टलों  के निर्धारित दरो पर संशोधन किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुख्य रूप से आईसना उत्तराखण्ड के कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, सह संयोजक ;कुमाऊँ से दीपा महेश्वरी, श्रीमति सविता थलवाल, हरिद्वार जनपद से इफ्खार अंसारी, अनुप ढौडियाल, आदि उपस्थित थें।

(AISNA) उत्तराखण्ड ने प्रदेश में सूचीबद्ध डिजिटल मीडिया संस्थानों, न्यूज पोर्टलों एवं वेबसाइटों की विज्ञापन दरों में यथोचित वृद्धि किए जाने की मांग को लेकर सूचना महानिदेशक, उत्तराखण्ड के समक्ष गंभीरता से मामला उठाया है। संगठन की ओर से इस संबंध में पत्र प्रेषित कर वर्तमान विज्ञापन दरों की समीक्षा करते हुए उन्हें समय और बाजार की मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित किए जाने की मांग की गई है।

देहरादून। ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आईसना) उत्तराखण्ड इकाई के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह  ने  सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से  ज्ञापन के माध्यम से  AISNA उत्तराखण्ड का कहना है कि आज डिजिटल मीडिया समाचार एवं सूचनाओं के प्रसार का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों, जनहितकारी निर्णयों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में न्यूज पोर्टल और वेबसाइटें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद डिजिटल मीडिया संस्थानों को मिलने वाली विज्ञापन राशि वर्तमान संचालन लागत की तुलना में बेहद कम है।

वही जिसमें (आईसना) उत्तराखण्ड इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने डीजी सूचना तिवारी से कहा कि  वर्तमान  2026 में डिजिटल मीडिया एवं न्यूज पोर्टलों के लिए निर्धारित विज्ञापन दरें बढ़ते संचालन खर्च, तकनीकी आवश्यकताओं और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव की तुलना में बेहद कम हैं। वर्तमान व्यवस्था में प्रति बैनर/वीडियो फिल्म विज्ञापन की दर लगभग ₹1,200 प्रतिमाह, जबकि कुल ₹7,200 प्रतिमाह की विज्ञापन दर निर्धारित है। AISNA का मानना है कि वर्तमान समय में यह दर डिजिटल मीडिया संस्थानों की वास्तविक जरूरतों और बढ़ते खर्च के अनुरूप व्यावहारिक नहीं रह गई है।

इस दौरान  आईसना उत्तराखण्ड ने कहा कि महंगाई एवं बढ़ते आर्थिक बोझ के दौर में इन दरों पर छोटे और स्थानीय डिजिटल मीडिया संस्थानों का संचालन कठिन हो रहा है। ऐसे में विज्ञापन दरों की पुनः समीक्षा कर व्यावहारिक एवं सम्मानजनक दरें निर्धारित किया जाना आवश्यक है।

साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सूचना विभाग डिजिटल मीडिया संस्थानों की आर्थिक स्थिति और उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे समाचार प्रसार को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन दरों में उचित संशोधन करेगा। साथ ही  AISNA उत्तराखण्ड का कहना है कि मजबूत डिजिटल मीडिया ही मजबूत और जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारिता की आधारशिला है। इसलिए सूचीबद्ध पोर्टलों एवं वेबसाइटों को पर्याप्त विज्ञापन सहयोग देना प्रदेश में स्वस्थ, निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रतिनिधि मंडल ने उम्मीद जताई है कि सूचना विभाग इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेते हुए प्रदेश के डिजिटल मीडिया संस्थानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.