डीएवी में जैन के इस्तीफा के बाद एस.के.सिंह बने नवनियुक्त प्राचार्या…कही बड़ी बात!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 31 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से मंगलवार को देहरादून स्थित आज मंगलवार को सूबे के सबसे बड़े डीएवी महाविद्यालय देहरादून के प्राचार्य डॉक्टर के जैन के इस्तीफा देने के बाद आज 31 अक्टूबर,2023 मंगलवार को डीएवी (पीजी)  कॉलेज, देहरादून के नए प्राचार्य के रूप में कॉमर्स विभाग के प्रो0 डॉक्टर एस के सिंह को प्राचार्य बनाया गया। वही इस दौरान नवनियुक्त डॉ0 एसके सिंह ने प्राचार्या पद का कार्याभार ग्रहण करने के बाद कहा कि इस समय छात्र संघ चुनाव की विधिवत घोषणा हो चुकी है। वही अब कालेज में शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

साथ ही प्राचार्य प्रो0 सिंह ने बताया कि कालेज में छात्र संघ चुनाव शांति पूर्ण किए जाए जिसके के लिए सभी छात्र संगठन के छात्र नेताओं और शिक्षकों से मिलकर बात की जायेगी। ताकि चुनाव में किसी तरह की कोताही न बरती जाये। वही इसी के साथ कॉलेज में छात्रो के शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

वही इसी के साथ पूर्व प्राचार्य डॉ0 आर. के. जैन ने कहा कि उन्होंने 3 महीने पहले ही कॉलेज के प्राचार्य पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन  अब उन्हें कानपुर मैनेजमेंट की ओर से मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है ।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कालेज संबंधित अधिक जिम्मेदारी होने के कारण वंश उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की है। डॉ0 जैन ने कहा मैने अपनी व स्वच्छता से प्राचार्या पद को छोड़ है।उन्होंने कहा कि एक प्राचार्य के रूप में उनका कर्तव्य है कि वे कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करें।

आपको बता दे किअक्टु0 माह में हाल ही में डीएवी पीजी कालेज की पीछली साईट की जर्जर दीवार गिरने से एक युवती की मौत हो गई। जिसमें मृतक युवती मूल रूप से देहरादून के चकराता ;जौनसार की रहने वाली थी। युवती को हाल में शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक में नियुक्ति मिली थी।और पुरोला में तैनात थी। साथ ही युवती के भाई भी गंभीर रूप से घायल उसके भाई को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कॉलेज की दीवार गिरने सेवही इस घटना में युवती की मौत, होने पर छात्रो ने प्राचार्य के इस्तीफे की मांग लेकर धरने पर बैठे गए थे।

इस दौरान युवती की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद छात्र संगठन सड़क पर उतर आए हैं। इस घटना के बाद से प्राचार्य के खिलाफ कई सवाल उठे थे। लोगों ने आरोप लगाया था कि प्राचार्य ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही की थी। छात्र संगठन आर्यन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कालेज प्राचार्य डॉ0 के.आर. जैन के घर के बाहर नारेबाजी करते की।

उन्होंने प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की है।उन्होंने इस हादसे के लिए कालेज प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। वही छात्र संघ नेताओं ने इसे डीएवी पीजी कालेज प्रबंधन की गलती माना है। इस पर कालेज के मैनेजमेंट सदस्यों ने छात्रो की मांगो पर निर्णय लेते हुए प्राचार्या डॉ0 के.आर.जैन का इस्तीफा मांग लिया। साथ छात्रो की अन्य मांगो पर सहमती व विचार विर्मश के लिए कहा गया था। जिसका परिणाम अब देखेने को मिल गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.