कुमाऊं क्षेत्र में हादसा: मौके पर 4 की मौत, 25 घायल,मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख, 2.5 लाख देगी सरकार!

kumbh2
Spread the love
उत्तराखण्डः 25-DEC. 2024, बुधवार को कुमाऊं क्षेत्र  स्थित  जनपद नैनिताल में हल्द्वानी जा रही रोडवेज़ बस में 30 से 35 यात्री सवार भीमताल के तल्ली ताल के पास बस खाई में गिरी ।  वही इस घटना में कई यात्रियों की हुई मौत साथ ही कई लोग घायल होने की सूचना है। वही इस  बस हादसे में 4 लोगों की मौके पर  मौत हो गई।  वहीं 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  हादसा दोपहर को करीब 1.30 बजे हुआ. हादसे के वक्त बस में 29 लोग सवार । . मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।  रिजनों और घायलों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है।पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे है।

वही इस मौके पर  मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें  उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15-₹25 हजार दिए जाएंगे।

इस दौरान  मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.