आस्था पथ पर भी होंगे केदार बाबा के दर्शन!

उत्तराखंड:,17 मई, 2014, शुक्रवार को उत्तराखंड चमोली में विश्व प्रसिद्ध यात्रा में  हर वर्ष की तरह इस साल की यात्रा पर तिगुनी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। वहीं जिसमें इस विश्व प्रसिद्ध  रूद्रप्रयाग स्थित 11 वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ में दर्शन को देश- दुनियां से पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन अब आस्था पथ से भी दिखेगा। साथ ही इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी।

इस दौरान चमोली जिला प्रशासन की पहल पर जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारपुरी में एलसीडी टीवी लगवाए गए हैं। 50 इंच के 10 टीवी आस्था पथ पर लगाए गए हैं। आस्था पथ पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इन टीवी स्क्रीन पर बाबा केदारनाथ जी के मंदिर के लाइव दर्शन होंगे इसके साथ ही भगवान शिव की कथाएं एवं महिमाओं का दर्शन भी इस पर होगा। इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.