उत्तराखंड: 20 JUNE 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित 19-06-2026 को वादी हंसराज सैनी पुत्र रोहताश सैनी निवासी भोगपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक – 19/6/2026 को सुबह समय करीब 2.30 बजे ओम सिटी स्थित किराये के मकान में वह अपने 02 अन्य साथियों 01: गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी तथा 02: शुभम अग्रवाल को अपने पास पूर्व से ही रखी एक पिस्टल को दिखा रहा था,
इस दौरान गोपाल शर्मा उर्फ भिण्डी द्वारा उक्त पिस्टल को अपने पास लेकर चैक करने के दौरान अचानक चली गोली उसकी नाक की बराबर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-382/2026 धारा 110 बीएनएस बनाम गोपाल शर्मा उर्फ भिन्डी पंजीकृत किया गया।
वही इस घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत प्रमेंद्र डोबाल (SSP) प्रमेंद्र डोबाल(SSP) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को चैक कर घटना में शामिल नामजद अभियुक्त की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक: 19-06-26 को अभियुक्त गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी पुत्र रूपलाल शर्मा को ओमसिटी के बाहर सडक से गिरफ्तार किया गया ।