अब दोनों अभियुक्तों को देहरादून लाकर लूट का खुलासा होगा, 2 ने घटना की बात कबूल की।

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 17 Nov.–2023: खबर…. राजधानी से शुक्रवार को देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में दून पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों को फंडिंग करने तथा घटना के षड्यंत्र में शामिल 02 अभियुक्तों 1- अमृत कुमार तथा 2- विशाल कुमार को दिनाँक 15/11/23 को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। दोनों अभियुक्तो को बिहार में हाजीपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस द्वारा उनका ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। दून पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है, जहाँ उनका पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब  है कि नौ नवम्बर को दिन दहाडे हथियारबंद बदमाशों ने राजपुर रोड पर स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम पर धावा बोलकर करोडों रूपये के सोने, चांदी हीरे के जेवरात लूट लिये थे। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से वहां से फरार हो गये थे। घटना का पता चलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही इस दौरान  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात कई टीमें गठित कर बिहार, पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में दबिश दी लेकिन बदमाशों का कुछ पता नही चल सका।

वही इस दौरान  02 अभियुक्तों  गिरफ्तार को करने के बाद पुलिस ने दोनों को बिहार की हाजीपुर कोर्ट में पेश किया जहां से दून पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है। अब पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनसे घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ करेगी।व ही इस घटना के आठ दिन बाद पुलिस के हाथ ने बिहार से अमृत कुमार व विशाल कुमार नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने घटना में शामिल होने की बात कबूल की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.