घर में अकेली देख बालिका से बार-बार दुष्कर्म किया !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 25 SEP.–2023: खबर…. राजधानी से सोमवार को   राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हैवानियत की हदें पार करने वाली एक घटना राजधानी देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है। सूत्रो के हवाले से मिली खबर के अनुसार जाखन क्षेत्र थाना राजपुर देहरादून में स्थानीय निवासी एक महिला ने उत्तराखण्ड पुलिस को शिकायत की है कि उनके घर पर दो जून 2022 से उसकी 13 वर्ष की बालिका रह रही है। जिससे वह अपनी दत्तक पुत्री मानती हैं।

वही इसी के साथ  महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीते कई घंटो से अपनी दत्तक बालिका गुमशुम रह रही थी। जिस पर महिला ने पीड़ित बालिका से कारण पूछा तो शुरूआत में वह टाल गई। फिर से अगले दिन उससे बात की गई तो बालिका ने हिम्मत करके बताया कि 21 सितंबर 2023 को वह घर पर अकेली थी। उस समय करीब शाम 3.00 pmबजे घर पर एक व्यक्ति आया और उसने खुद को पारिवारिक मित्र बताया। वही जिसमें बालिका ने उस व्यक्ति को बैठने के लिए कहा, लेकिन वह बालिका पर गलत निगाह डालने लगा।और फिर उस व्यक्ति ने बालिका को घर में अकेला देखकर उसका फायदा उठाते हुए उस व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद बालिका को डरा धमका कर बोला अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा। वही इसके बाद उसने दो बार उसके  साथ दुष्कर्म किया। वही इस दौरान जब बालिका कुछ दिन गुमसुम रहे लगी तो महिला ने बालिका से कारण पूछा और बड़ी मुशकिल से बालिका ने सारी घटना बता दी। वही इस दौरान परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसी के साथ राजपुर थाने के पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

वही शिकायतकर्ती महिला ने उस आरोपी व्यक्ति के संबंध में जानकारी की तो पता चला की आरोपी राशन की दुकान चलाता है। इस मौके पर थाना राजपुर देहरादून के एसओ जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही, आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी आरोपी की गिरफ्ारी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.