ग्लोबल इनवेस्टर समिट के संबंध में High L evel की बैठक हुई! ACS

Spread the love
 देहरादून/उत्तराखण्ड: 28 AUGUST .. 2023, खबर… राजधानी से सोमवार को देहरादून स्थित सचिवालय में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन हेतु अपर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकार  श्रीमती राधा रतूड़ी ने मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक ली।
वही इस मौके पर  अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन तथा रोजगार सृजन के उद्देश्य से ‘उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ माह दिसम्बर 2023 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।  इसके लिए समस्त सम्बंधित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ मिशन मोड पर कार्य करना होगा।
इस दौरान  बैठक में   उत्तराखण्ड सरकारके सचिव  आर मीनाक्षी सुन्दरम शैलेश बगोली,  विनय शंकर पाण्डेय,  विशेष प्रमुख सचिव  अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक  ए पी अंशुमान, विशेष आमंत्रित सदस्यपराग गुप्ता (सेवानिवृत आईएएस ), श्रीमती सौजन्या, सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक  आशिष त्रिपाठी व मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.