निर्मल दीपमाला विद्यालय में इंटर फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का रोमांचक समापन

Spread the love

अंडर-14 में डी. एस. बी. एवं अंडर-18 में एन. डी. एस. ने छुआ विजय का शिखर

ऋषिकेश – परम श्रद्धेय दया, करुणा की मूर्ति विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह जी महाराज तथा व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज के अतुलनीय आशीर्वाद की छत्रछाया में निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का 1 अक्टूबर 2026 गुरुवार को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ

समस्त शक्तियों के दाता परमपिता परमेश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शबद गायन प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ० एस. एन. सूरी और प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी द्वारा औपचारिक परिचयोपरांत फुटबॉल को किक मार कर प्रतियोगिता के प्रथम मुकाबले का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रोफेसर डॉ० जगदीप सिंह (वाइस चांसलर पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला) और विशिष्ट अतिथि डॉ० कुलविंदर सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ०बलबीर सिंह साहित्य केंद्र देहरादून) ने शिरकत की।

इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने हेतु देहरादून जनपद के 20 विद्यालयों की फुटबॉल टीमों ने उत्साहपूर्वक मैदान में कदम रखा। अंडर-14 में आठ और अंदर 18 मे बारह टीमों के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और जोश का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
इन मुकाबलों में एन. डी. एस. की टीम दोनों ही वर्गों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुँची। अंडर-14 में डी.एस.बी तथा अंडर-18 में रेड फोर्ट स्कूल के साथ एन.डी.एस. का कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों ही वर्गों की टीमों के खिलाड़ियों ने पूर्ण जोश, उत्साह एवं खेल भावना का परिचय देते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित खेल प्रेमियों के दिल जीत लिए। अंडर-14 में डी.एस.बी ने एन.डी.एस को 3-1 गोल से पराजित कर दिया। अंडर-18 की टीम में एन.डी.एस का मुकाबला रेड फोर्ट स्कूल के साथ हुआ, जिसमे एन.डी.एस की टीम ने रेड फोर्ट की टीम को 2-0 से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की।

प्रतियोगिता के अंत में महंत राम सिंह जी महाराज एवं संत जोध सिंह जी महाराज ने विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। अंडर-14 की टीम में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर स्वास्तिक परिहार (डी. एस. बी), सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (डी. एस.बी) के तनिष्क रावत को घोषित किया गया विजेता ट्रॉफी डी. एस.बी. एवं उपविजेता ट्रॉफी एन.डी.एस को प्रदान की गई। अंडर-18 में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर तुषार नेगी (एन. डी. एस.) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अनुज गुलियाल (एन.डी.एस.) चुने गए।

विजेता ट्रॉफी एन. डी. एस. एवं उपविजेता ट्रॉफी रेड फोर्ट स्कूल को प्रदान की गई। निर्णायक मंडली के रूप में विभिन्न विद्यालयों से आए सत्येंद्र चौहान (ओकारानंद सरस्वती निलायम) रिवाईक चौहान (सत्येश्वरी देवी मेमोरियल स्कूल) एवं रोहित राणा आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा। परम श्रद्धेय महंत राम सिंह जी महाराज एवं संत जोध सिंह जी महाराज ने माननीय मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को आदर व सम्मान का प्रतीक सिरोपा तथा विद्यालय का स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट किया।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों विनोद कुमार, सुश्री निर्मला रावत, गौरव त्रिपाठी एवं अक्षय कुमार एवं विभिन्न विद्यालयों से पधारे खेल प्रशिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डी. एस. बी. के प्रधानाचार्य शिव सिंह सहगल, फुटहिल्स के प्रधानाचार्य विकल गुप्ता, रेड फोर्ट की प्रधानाचार्या तरंग बेली, डॉ० अवतार कौर, एन.जी.ए की प्रधानाचार्या डॉ० सुनीता शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग, विद्यालय के चेयरमेन डॉ. एस.एन. सूरी, शैक्षिक सलाहकार डॉ॰रेनू सूरी, विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी, समन्वयक मुकुल तायल, नीरू अरोड़ा, शम्मी पैन्यूली, अमन भारद्वाज, संदीप आदि उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.