दून पुलिस शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची

Spread the love
उत्तराखंड: 02 AUG. 2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  प्रमेंद्र डोबाल (SSP) द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनाँक 01/08/2026 की रात्रि में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग जगहों पर सार्वजनिक स्थानों, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों की तलाश हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 30 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.