थीम पार्क से ओपन एयर थिएटर तक, राष्ट्रपति उद्यान बनेगा पर्यटन का नया आकर्षण
उत्तराखंड: 01 AUG 2026, शनिवार को देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति आशियाना’ परिसर में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को देहरादून जनपद के डीएम डॉ. आशीष चौहान ने 132 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रहे इस विश्वस्तरीय उद्यान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को कार्यो के प्रगति समीक्षा बैठक की जाएगी।