राजधानी में ’शौर्य दिवस’ के रूप में बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा

Spread the love
उत्तराखंड: 07 JULY 2026, मंगलवार को देहरादून कलक्ट्रेट  में आज उत्तराखंड की राजधानी  में ‘कारगिल विजय दिवस’ को ’शौर्य दिवस’ के रूप में बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। आगामी 26 जुलाई को मुख्य आयोजन देहरादून के ऐतिहासिक गांधी पार्क में होगा, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और माताओं को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम की भव्यता और तैयारियों को लेकर   देहरादून डीएम  डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा ने कलक्ट्रेट में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरी तरह मुकम्मल कर लिया जाए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति के गीतों से गूंजेगा शहर
शौर्य दिवस के गौरवमयी अवसर पर शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर करने की पहल भी होगी। संस्कृति विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे आयोजन से ठीक एक दिन पहले, यानी 25 जुलाई की शाम 5 बजे से शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण शुरू कराएं। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम में भी उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
स्कूली बच्चों के बीच होंगी प्रतियोगिताएं–विजेताओं की सूची मुख्य कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जहाँ उन्हें मंच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
अधिकारियों को सौंपी गई ये अहम जिम्मेदारियाँ-साथ ही  बैठक में अपर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए विभिन्न विभागों को जरूरी निर्देश दिए। सैनिक कल्याण विभाग को आयोजन स्थल पर मानक के अनुरूप वॉटरप्रूफ टेंट, बैरिकेडिंग, वीआईपी सीटिंग, स्टेज, भव्य सजावट और शुद्ध पेयजल का इंतजाम करने तथा पुलिस व ट्रैफिक विभाग को कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए एसपी ट्रैफिक को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल-साथ ही 
बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) ओम प्रकाश फस्वार्ण, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एस.के. साहिनी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, एआरटीओ रत्नाकर सिंह और लोनिवि के सहायक अभियंता मुकेश कुमार सहित तमाम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.