उत्तराखंड: 24 June 2026, बुधवार को देहरादून में। आज भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा एक विशाल पदयात्रा सुजुडू चौक मुजफ्फरनगर से डीएम कार्यालय मुजफ्फरनगर तक किया गया। पदयात्रा में हजारों किसानों ने भाग लिया। पदयात्रा का उद्देश्य इंडो पाक ट्रेड डील का विरोध करना है। उपरोक्त डील होने से भारतीय किसान बेरोजगार एवं गुलाम हो जाएंगे क्योंकि अमेरिका अपने कृषि प्रोडक्ट सस्ती दरों पर भारत में बेचेगा एवं भारतीय किसानों की प्रोडक्ट बाजार में बिकना मुश्किल हो जाएंगे। उपरोक्त पदयात्रा में भारतीय किसान यूनियन ( WF) के सैकड़ो किसानों ने यूनियन के अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया।
पदयात्रा डीएम कार्यालय मुजफ्फरनगर पहुंचकर एक ज्ञापन डीएम को राष्ट्रपति के नाम दिया गया। ज्ञापन में सरकार को आगे किया गया कि उपरोक्त डील न करें अन्यथा मजबूर होकर भारतीय किसान एक विशाल संघर्ष का बिगुल बजा देगा की जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। रैली को संबोधित करते हुए श्री अवनीत पवार भारतीय किसान यूनियन सेना एवं श्री सोमदत्त शर्मा जो मुख्य वक्ता थे ने सरकार को आगे क्या कि उपरोक्त दिल ना की जाए। पदयात्रा में भारतीय किसान यूनियन के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया जिनमें मुख्य रूप से श्री पवन चौहान ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रियव्रत राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री बीएस यादव जिला अध्यक्ष सहारनपुर श्री रमेश त्यागी तैयब हुसैन श्री ठेकेदार इरशाद मैनुद्दीन शाहिद सैकड़ो किसानों ने भाग लिया। जय जवान जय किसान। भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद