उत्तराखंड: 15JUNE 2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते आज ‘समाधान दिवस’ आर्थिक संकट से जूझ रहे कई जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया। आयोजित इस जनसुनवाई में चार ऐसे परिवारों की फरियाद सामने आई, जिनके बच्चे सिर में रसौली, किडनी की गंभीर बीमारी और आंतों की जटिल समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों पर त्वरित कदम उठाते हुए, प्रशासन ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (त्ठैज्ञ) के तहत इन चारों बच्चों के संपूर्ण निःशुल्क उपचार का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब बिना किसी आर्थिक बोझ के इन मासूमों का इलाज कराया जाएगा।
सोमवार को जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने जमीन विवाद, अवैध कब्जा, खाता-खतौनी, अतिक्रमण, सीमांकन, जाति प्रमाण पत्र और आर्थिक सहायता से जुड़ी कुल 146 शिकायतें व समस्याएं दर्ज कराईं। एडीएम ने तत्परता दिखाते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और विधिसम्मत कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।