उत्तराखंड: 11 JUNE 2026, गुरुवार को देहरादून / राजधानी स्थित थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 31/05/2026 को वादिनी श्रीमती ओशीन गुंरग पत्नी श्री अनीश गुरुग निवासी शहीद किशन थापा मार्ग सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र विपक्षी महन्त राहुल थापा के विरुद्ध दिया गया जिसमें वादिनी द्वारा बताया गया कि ढाई माह पूर्व राहुल थापा द्वारा तंत्र-मंत्र, डर व अंधविश्वास का सहारा लेकर उनके तथा उनके परिजनों के साथ कुछ अनिष्ट होने का विश्वास दिलाते हुए उसे दूर करने के लिये उनके घर पर अनुष्ठान करने की बात कही गई तथा पूजा पाठ व अनुष्ठान के नाम पर धोखाधडी से उनका 65 तोला सोना गायब कर दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान प्रथमदृष्टया तथ्यों की पुष्टि होने पर दिनांक- 09/06/2026 को थाना सेलाकुई पर: मु0अ0सं0-76/2026 धारा-305(ए)/318(4) बी0एन0एस0 2023 बनाम महन्त राहुल थापा पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर 02 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त राहुल थापा पुत्र श्री गिरीश थापा निवासी तेलपुरा अटक फॉर्म सेलाकुई देहरादून को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वादिनी से धोखाधडी कर उक्त आभूषणों को गायब करने की बात स्वीकार की गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर वादिनी से धोखाधडी कर प्राप्त किये गये आभूषणों को गलाकर बनाये गये 150 ग्राम के बिस्कुटनुमा बार व आभूषणों को बेचकर प्राप्त किये गये 05 लाख रूपये की नगदी बरामद की गई।