उत्तराखंड: 30 April 2026, गुरुवार को देहरादून/राजधानी में देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में लंबे वक्त के बाद बुधवार को हुई बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। दून के महापौर ने बैठक में किन्नरों द्वारा विभिन्न अवसरों पर ली जाने वाली बधाई राशि की अधिकतम सीमा ₹5100 तय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे आम लोगों को अनावश्यक आर्थिक दबाव से राहत मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही नगर निगम ने पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मियों) के मानदेय में बढ़ोतरी का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी वार्डों में सफाई कर्मियों का समान वितरण हो, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाया जा सके।
वही जिसमें कई मुद्दों पर पार्षद आपस में ही उलझे। इसके साथ ही कुछ मुद्दों पर पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए अनदेखी तक के आरोप लगाए। जबकि, स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े पर्यावरण मित्रों के मानदेय में भी बोर्ड ने बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगाई। अब अस्थायी सफाई कर्मियों को रोजाना 500 रुपये के स्थान पर 800 रुपये मानदेय मिलेगा। दूसरी ओर पार्षदों ने भी अपने मानदेय की व्यवस्था किए जाने की मांग बोर्ड के सामने उठाई। बदले में मेयर ने समिति गठित कर विचार करने का भरोसा दिया है।इस दौरान कई अहम प्रस्ताव भी पास हुए।
वही इस बैठक में दून के महापौर सौरभ थपलियाल ने ऐलान किया कि आउटसोर्स यानी स्वच्छता समितियों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का दैनिक मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये किया जाएगा। इससे करीब 1800 कर्मचारियों, जिनमें नाला गैंग, रात्रि कर्मी व अन्य सफाईकर्मी शामिल हैं, को इसका सीधा लाभ मिलेगा। करीब नौ साल बाद हुई इस बढ़ोतरी पर सदन में पार्षदों ने मेज थपथपाकर फैसले का स्वागत किया। वही जिसमें ये मुद्दा भाजपा पार्षद अमिता सिंह व मनोज जाटव ने प्रमुखता से उठाया। साथ हीयह नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक थी, जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।