uk day 26

सीएम ने शहीद हुए उत्तराखण्ड के लाल को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

kumbh2
Spread the love

  देहरादून/उत्तराखण्ड: 6 MAY.. 2023, खबर… राजधानी से शनिवार को   जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून  में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर जम्मू कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा।  वही  उत्तराखण्ड सरकार  हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने परिजनों से इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान उत्तराखण्ड सरकार में  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.