उत्तराखंड: 19 सितंबर. 2025, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भाजपा पदाधिकारियों के साथ सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक की। कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में चर्चा की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत भाजपा सेवा पखवाड़ा को आपदा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने सैनिक प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर आपदा पीड़ितों के बीच राहत कार्यों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाजहित और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जरूरतमंदों तक पहुंचकर मदद करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता आर एस परिहार, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।