‘बैसाखी’ पर्व व बाबा साहेब पर जयन्ती’ पर सीएम ने दिया प्रदेशवासियों को संदेश!

सामाजिक न्याय के लिये बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय! CM

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 13-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से  मुख्यमंत्री ष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि की कामना की है।

 

 वही इसी के साथ आज गुरूवार को ही  संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ‘डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सामाजिक न्याय के लिये डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समभाव को मजबूत बनाने वाला संविधान दिया।

वही इस दौरान सीएम ने कहा कि उन्होंने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और समाज में बराबरी का हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.