भारी वर्षा के आसर को देखते हुए चार धाम यात्रा स्थगित करें सरकार : धीरेंद्र प्रताप

Spread the love

उत्तराखण्ड : 22 जून 2025 ,देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के आसार की घोषणा को देखते हुए राज्य में चार धाम यात्रा फिलहाल स्थगित किए जाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इससे पहले की उत्तराखंड में कोई दुर्घटना घटे राज्य सरकार को तत्काल सतर्कता बरतनी चाहिए और इसके लिए ऐतिहातन कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले ही देश विमान दुर्घटनाओं और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के दश को झेल रहा है। ऐसे में सरकार कोई समझदारी भरा कदम पहले ही समय से उठा ले यही राज्य और देश की जनता के हित में है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए और लोगों की जान माल की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य में बढ़ रही भूस्खलन की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की है‌।

Leave A Reply

Your email address will not be published.