कैबिनेट बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर आभार व्यक्त

Spread the love

उत्तराखण्ड : 16 मई 2025 ,देहरादून। कैबिनेट बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय शौर्य और अदम्य साहस को नमन करते हुए वीर सैनिकों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की यह ऐतिहासिक अभियान भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक सूझबूझ और हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग संकल्प का प्रतीक है। देश को अनेक वीर सपूत देने वाली सैन्यभूमि उत्तराखंड का प्रत्येक निवासी इस गौरवपूर्ण क्षण में पूरे गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र के साथ खड़ा है। उत्तराखंड की पुण्यभूमि से भारतीय सेनाओं को शत्-शत् नमन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.