परिवारजन बोले Thank you दून पुलिस!

Spread the love

उत्तराखण्डः 22 अक्टूबर 2024, मंगलवार को देहरादून में  उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली से घर से बिना परिजनों को बताएं एक महिला निवासी मंदिर मार्ग गोपेश्वर जनपद चमोली गढ़वाल के अपनी छोटी बच्ची के साथ घर से भाग कर देहरादून जाने की सूचना थाना रानी पोखरी को प्राप्त हुई। जिस पर थाना रानी पोखरी पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की गई

साथ ही  गुमशुदा को दौरानी चेकिंग सुरक्षित बरामद करते हुए महिला के भाई निवासी ग्राम सोनला थाना चमोली जनपद चमोली से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाकर गुमशुदा महिला व उनकी पुत्री को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। इस दौरान  गुमशुदा महिला व उनकी पुत्री को सकुशल वापस पाकर महिला के परिवारजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.