दून में बाहरी ब्यक्तियों/किरायेदारों/संदिग्धों के सत्यापन हेतु बड़ी संख्या में मालिकों कें विरुद्ध कार्यवाही! SSP

kumbh2
Spread the love
उत्तराखण्डः 29 सितंबर 2024, रविवार को राजधानी /देहरादून स्थित  बाहरी ब्यक्तियों/किरायेदारों/संदिग्धों के सत्यापन हेतु दून पुलिस ने अभियान चलाया । वही इस दौरान  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यो से आये व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।  जिसके क्रम में आज दिनांक: 29-09-24 को सेलाकुई तथा सहसपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया।
वही इस अभियान के दौरान सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत जमनपुर , प्रगति विहार, भाऊवाला, पीठ वाली गली तथा सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत चोई बस्ती, रामपुर, शंकर पुर, महमूदनगर आदी  क्षेत्रो पर दून पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किये गये। साथ ही इस  अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 35 मकान मालिकों कें विरुद्ध  कार्यवाही करते हुए उनके पुलिस अधिनियम में चालान किये गए तथा 3,50,000/ रूपये का जुर्माना अध्यारोपित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.