सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों खैर नही, 305 पर सख्त कार्रवाई!

Spread the love

उत्तराखण्डः 12 सितंबर 2024, ब्रहस्पतिवार को राजधानी /जनपद देहरादून स्थित   नगर व देहात क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई।

वही जिसमें  जनपद देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 11/09/2024 को पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वही इस  अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 305 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 93,250/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.