अपनो से बिछड़े लोगो का सहारा बनी दून पुलिस

Spread the love

उत्तराखंड: 31 जुलाई 2024, देहरादून। एक बार फिर अपनो से बिछड़े लोगो का सहारा दून पुलिस बनी। कांवड मेला मे गुमशुदा 50 साल की बुजुर्ग महिला के परिजनों को ढूंढकर बुजुर्ग महिला को उनके सुपुर्द किया। परिजनों ने किया देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ऋषिकेश पुलिस को एक महिला श्रीमती किरण देवी पत्नी पप्पू निवासी धम्यारा अड्डा बुलदशहर उम्र 50 वर्ष, जो नीलकंठ में परिजनों से बिछड़ गई थी, अपने परिजनों को ढूंढते हुए चंद्रभागा पुल के पास मिली। जिसके द्वारा डयूटी पुलिस कर्मियों को अपने परिजनों के विषय में बताया गया। जिस पर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से उक्त महिला की गुमशुदगी के विषय में प्रचार-प्रसार किया गया साथ ही चेक पोस्ट पर लगे लाउड हेलरों के माध्यम से एनाउंसमेंट कर उक्त महिला के चंद्रभागा पुल ड्यूटी पॉइंट पर होने की सूचना दी गयी। उक्त सूचना पर वृद्ध महिला के परिजन तत्काल चंद्रभागा पुल पर पहुंचे, जहां वृद्ध महिला को सकुशल उनके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया। वृद्ध महिला को सकुशल पाने पर आम जनमानस तथा परिवारजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.