UCC

औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी, मचा हड़कंप

Spread the love

हरिद्वार, 24 जुलाई। कांवड़ महायात्रा 2024 के अंतर्गत सांयकालीन आरती के बाद एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल औचक निरीक्षण करने हर की पैड़ी क्षेत्रांतर्गत घने भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचे, एसएसपी के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया।
सांयकालीन गंगा आरती के पश्चात एसएसपी हरिद्वार अचानक हर की पैड़ी क्षेत्रांतर्गत घने भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगी ड्यूटियां चैक करने पहुंचे और कमियां पाए जाने पर आपत्ति जताते हुए प्रभारियों को आवश्यक सुधार करने के लिये कहा एवं मालवीय चौक, संजय पुल, कांगड़ा पुल, पंतद्वीप पार्किंग होते हुए हाईवे तक आ गए और मार्ग में जा रहे भोलों से जानकारी करते हुए दीनदयाल पार्किंग, रोडी बेल वाला व सीसीआर तक गए। एसएसपी हरिद्वार द्वारा अचानक पैदल-पैदल इतना लंबा मार्ग तय करने से सभी अधिकारी, कर्मचारी अलर्ट रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.