चारों धाम में इस हेलीसेवा से रहे सावधान!, बुकिंग से पहले खबर पढ़ें!

kumbh2
Spread the love

उत्तराखण्ड : 03 मई 2024 , देहरादून।  उत्तराखंड में चारों धाम की यात्रा 10 मई 2024, से प्रारंभ होगी।  वहीं यात्रा की तैयारीयों को लेकर उत्तराखंड सरकार एक्टीव मोड में है। वहीं इस चारधाम यात्रा की हेली सवाओं के नाम पर चल रही 76 फर्जी वेवसाइटों को एसटीएफ द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से बंद कराया गया है। जिससे सैकड़ों लोग ठगी का शिकार होने से बच गये हैै।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी एसटीएफ/साइबर क्राइम ने फर्जी वेवसाइटों को ब्लॉक कर बन्द करने का अभियान शुरू किया गया है।

वहीं जिसमें विगत वर्ष 2023 में 64 फर्जी वेवसाइटों को बन्द करवाया गया था । वही इस साल अब तक कुल 12 फर्जी वेवसाइटों को चिह्त कर बन्द करवाया गया। जिससे यह संख्या अब 76 हो गयी है।

चारों धाम में इस वर्ष—2024 में उत्तराखण्ड सरकार के युकाडा द्वारा इस वर्ष भी आईआरसीटीसी के साथ अनुबन्ध करवाकर सहायता प्रदान की जायेगी। इस सम्बन्ध में युकाडा द्वारा चारधाम से सम्बन्धित पंजीकरण एवं हेलीसेवा के सम्बन्ध में सभी जानकारियों के साथ विवरणिका तैयार की गयी है।

उन्होने बताया कि वर्तमान में साईबर अपराधी आम जनता की गाढी कमाई हडपने हेतु अपराध के नये नये तरीके अपना कर धोखाधडी कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ठगों के द्वारा हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेवसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है।

वहीं जिसमें आईआरसीटीसी द्वारा अपनी वेवसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस वेवसाईट के माध्यम से श्रद्धालु अपनी यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते है, कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जाँच पडताल स्वंय कर सकते है।

विगत वर्षों में देखा गया था कि कई साईबर ठगी की शिकायतें साईबर थाने पर प्राप्त हुई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ चारधाम यात्रा हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी की गयी थी। उन्होने बताया कि इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चार धाम यात्रा की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वैब साईट की जानकारी नहीं थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.