दून पुलिस ने एक शातिर दुष्कर्मी को धर दबोचा।

Spread the love

 उत्तराखंड: 19.03.2024, देहरादून स्थित कोतवाली डोईवाला*  के अंतर्गत  हर्रावाला निवासी व्यक्ति द्वारा प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 16/03/24 को वादी की पुत्री अपने भाई को साथ लेकर सूर्य प्रकाश कोचर की पत्नी के कहने पर उनके यहाँ बच्चो को टयूशन पढाने हेतु विंडलास रिवर वैली में गयी थी, जहाँ अभियुक्त सूर्य प्रकाश कोचर द्वारा वादी के पुत्र व पुत्री को तरल पेय (bnana shake) मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 97/24 धारा- 376/328 भादंवि पंजीकृत किया गया। 

इस दौरान डोईवाला पुलिस द्वारा आज  19.03.2024 को नामजद अभियुक्त सूर्य प्रकाश कौचर पुत्र स्व0श्री रविन्द्र सिंह डोईवाला निवासी कुआंवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 43 वर्ष को लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर हर्रावाला से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0न्या0 के समक्ष पेश किया गया, मा0 न्या0 के आदेशानुसार अभियुक्त को जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.