लगातार बारिश से केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, सुरक्षा के मद्देनज़र रोका गया आवागमन

Spread the love
उत्तराखंड: 31 May 2026, रविवार को केदारनाथ । लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा सुचारू रूप से पुनः संचालित की जाएगी।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.