बहला-फुसलाकर 14 साल की लड़की से दुष्कर्म,हिंदू संगठन ने किया जमकर हंगामा

Spread the love

उत्तराखंड: 19 JUNE 2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित  प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के झंडा सहिब क्षेत्र बाजार स्थित मलयान मोहल्ले में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म, भारी विवाद हो गया. आरोपी है कि किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया !घटना के बाद स्थानीय निवासियों और हिंदूवादी संगठनों द्वारा भारी विरोध-प्रदर्शन किए गए।

इस घटना का विवरण :- दिनांक 18 जून 2026 को कोतवाली नगर निवासी एक महिला द्वारा थाने में आकर तहरीर दी गई कि विपक्षी द्वारा उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म (गलत काम) किया गया। आरोपी द्वारा घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस कार्रवाई व विधिक प्रक्रिया: पीड़िता के माँ की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विपक्षी के विरुद्ध मु०अ०सं०- 217/2026, धारा- 65(1)/ 351(3) BNS (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3/4 पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस दौरान हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की. इतना ही नहीं हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा कर दिया. जिससे माहौल गरमा गया. उन्होंने पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद कराने की कोशिश की. पुलिस के साथ भी बहस की !

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल निम्नलिखित दंडात्मक व वैधानिक कार्रवाई की गई।

साक्ष्य संकलन :– घटनास्थल को तत्काल सुरक्षित करते हुए मौके पर एफ.एस.एल. (FSL) टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए।

मेडिकल व बयान:– पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। वर्तमान में पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान (धारा 183 BNSS) दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

अभिरक्षा:- त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19/06/2026 को घटना में संलिप्त विधि विवादित किशोर (JCL) को पुलिस संरक्षण में लिया गया है, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बोर्ड द्वारा विधि विवादित किशोर को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.