अधिकारी/ कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह पर दीर्घायु की कामना! SSP

सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को शाल तथा स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित! SSP

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 30 Nov.–2023: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित रेसकोर्स पुलिस लाइन में आज दिनांक 30-11-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

वही इस विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में महोदय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।

1- श्री रणवीर सिंह, निरीक्षक ना0पु0, सेवाकाल 40 वर्ष, 05 माह, 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, हरिद्वार, टिहरी गढवाल तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

2- श्री कान्ता प्रसाद, अपर उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 40 वर्ष, 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, टिहरी गढवाल, हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

3- श्री शिशुपाल सिंह रावत, मु0आ0 295 ना0पु0, सेवाकाल 14 वर्ष, 11 माह, 18 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.