क्या?.. दून की सड़कों पर अब जरा सी बहस भी गोलियों में तब्दील होगी? आम आदमी की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे?
मसूरी रोड पर ‘रोड रेज’ बना मौत का खेल — टायर पर चलाई गोली, मॉर्निंग वॉकर की गई जान
उत्तराखंड: 30 MARCH 2026, सोमवार को आज राजधानी देहरादून में थाना राजपुर स्थित जााखन में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मसूरी रोड स्थित मालसी के पास महज गाड़ी को पास न देने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी रूप ले बैठा।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो N में सवार लोगों के बीच कहासुनी के बाद स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करते हुए उसके टायरों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक निर्दोष व्यक्ति को गोली लग गई।
घटना के बाद फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद हमलावरों ने कार सवार लोगों के साथ मारपीट कर वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग घायल हुए हैं।
सबसे दुखद पहलू यह रहा कि मॉर्निंग वॉक कर रहे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई — यानी सड़क पर निकला एक आम नागरिक ‘रोड रेज’ की भेंट चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हमलावर स्कॉर्पियो सवार वारदात के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सवाल बड़ा है: क्या देहरादून की सड़कों पर अब जरा सी बहस भी गोलियों में तब्दील होगी? आम आदमी की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे?
जानकारी के मुताबिक राजधानी देहरादून में थाना राजपुर स्थित 30/03/2026 को समय 6.50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।
उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तो की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है