उत्तराखंड: 15 FEB.2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित पौराणिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गुफा में स्थित स्वयंभू शिवलिंग पर टपकने वाली प्राकृतिक जलधारा के बीच विशेष पूजा.अर्चना और रुद्राभिषेक के लिए तड़के से ही लंबी लाइनें लगी रहीं, जिसमें हर.हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
रविवार को देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके। टपकेश्वर मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और यह पर्व यहां विशेष उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है।
