‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ : जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने का उद्देश्य..!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 16 Nov.–2023: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को जनजातीय क्षेत्र के लिए संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ आज विकास खंड विकासनगर के जनजातीय गांव आदुवाला,शाहपुर कल्याणपुर पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य  सर्वप्रथम वंचति लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का संकल्प है। उसके बाद वंचित समुदायों औऱ प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं से संतृप्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ लेकर  एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

वही आदुवाला में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 130 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तथा आवश्यक परामर्श के बाद जरूरी दवाईयों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 70 जरूरत मंद लोगों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाएं गए। कृषि विभाग के द्वारा 10 काश्तकारों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 12 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दो पेंशन प्रकरणों  की औपचारिकताओं को पूर्ण कराया गया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 5 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की।

इसके अतिरिक्त शाहपुर कल्याणपुर में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तथा जरूरी परामर्श के बाद आवश्यक ओषधि दी गई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 67 महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर की आवश्यकता औपचारिकताएं पूर्ण कराई गई। विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 27 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। 13 मेधावी छात्राओं सहित आठ कलाकार औऱ 15 स्थानीय खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 5 किसानों को कृषि यंत्र देकर लाभान्वित किया गया।

 इस मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आदुवाला एवं शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दी गई। तथा सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। रेखीय विभागों के द्वारा अपने अपने विभागों के विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जनजातीय समुदाय को लाभान्वित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.