नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया: मंत्री जोशी

Spread the love

उत्तराखंड: 15 सितंबर. 2025, सोमवार को देहरादून ।  नई दिल्ली, 15 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-707ए के किलोमीटर 134 से 175 (मसूरी बैण्ड-कैम्पटीफॉल-मसूरी-बाटाघाट) के बीच क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य कराने तथा उक्त मार्ग का चौड़ीकरण का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने मसूरी में लगातार बढ़ते जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुरंग (टनल) निर्माण और किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में सम्मिलित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.