दून पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी..!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 05 Feb.–2024: खबर…. राजधानी से सोमवार को देहरादून स्थित थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा दौरान चेकिंग झाझरा क्षेत्र से मोटर साइकिल सवार 02 संदिग्धों को रोककर चैक किया गया तो दोनो अभियुक्तों के पास से 05.38 ग्राम अवैध हेरोइन तथा 125.40 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 वही जिसमें  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्तगण:
1- राहुल कुमार पुत्र उदय प्रसाद निवासी ग्राम साथी थाना साथी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 23 वर्ष
2- विजय कुमार पुत्र अशोक यादव निवासी वार्ड नंबर 23 नरकटियागंज थाना नरकटियागंज पश्चिमी चंपारण बिहार, उम्र 23 वर्ष

Leave A Reply

Your email address will not be published.