यह प्रशिक्षण राज्य में पशुचिकित्सा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
उत्तराखण्ड: 17 Feb. 2026 मंगलवार को देहरादून। पशुचिकित्सा विज्ञान के बदलते परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए पशुपालन विभाग के पशुचिकित्साधिकारियों के कौशल विकास हेतु उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद द्वारा मंगलवार, 17 फरवरी को पशुपालन विभाग में कार्यरत 20 पशुचिकित्साधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “Fractures Management & Orthopaedic Techniques in Animals for Field Veterinarian” का आयोजन किया गया।
